February 14, 2026

खिलाड़ीयों के लिए खुशखबरी : बिहार में मेडल लाओ, नौकरी पाओ, डिप्टी सीएम ने की घोषणा

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव घोषणा की है की खेल प्रतियोगिताओं में पदक जितने वाले खिलाड़ीयों को सीधी नौकरी दी जाएंगी। बता दे की जो प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धाओं में मेडल जीतकर लाएंगे उन्हें बिहार सरकार नौकरी देगी। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज ऐलान किया। उन्होंने आगे कहा कि बिहार सरकार मेडल लाओ और नौकरी पाओ का ऐलान किए है। तेजस्वी ने आगे कहा कि नई स्पोर्ट्स पालिसी है जिसमें मेडल लाने वाली खिलाड़ी को सीधे बिहार सरकार में नौकरी मिलेगी। दरअसल, बिहार सरकार वैसे खिलाड़ी जो राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतिस्पर्धाओं में पदक जीतते हैं उन्हें सीधी नौकरी देती है। इसके लिए अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने के आधार पर उन्हें विभिन्न श्रेणियों में नौकरी मिलती है। वही इसी को लेकर अब तेजस्वी यादव ने मेडल लाओ नौकरी पाओ का ऐलान किया है। इससे बिहार में खेलों के बेहतर विकास व खिलाडियों में बेहतर प्रतिस्पर्धा उन्नत हो सकती है। तेजस्वी ने आगे कहा कि नई स्पोर्ट्स पालिसी के तहत बिहार में 81 लोगों को सरकार सरकारी नौकरी में खेल के ज़रिए अधिकारी बना रही है।

You may have missed