भागलपुर में पारिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में पारिवारिक कलह के कारण एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दुप्पटे का फंदा बनाकर वह पंखे के सहारे लटक गई। घटना सोमवार की देर शाम कोयलाघाट इलाके की है। मृतका रुचि यादव उर्फ रचना (23) गौतम यादव की पत्नी थी। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। परिजनों के द्वारा घटना के मौके पर जोगसर थाने की टीम सबसे पहले पहुंची, जिसके बाद घटनास्थल की जांच के लिए एफएसल की टीम को बुलाया गया। जोगसर पुलिस घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बरारी फैक्ट्री रोड से मृतका रुचि के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मृतका की मां सुनैना देवी ने बताया कि मेरी बेटी को सुसराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इसी वजह से मेरी बेटी ने आत्महत्या की है। इन लोगों ने मेरी बेटी को मरने पर मजबूर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतका रुचि यादव की छोटी बहन ने बताया कि 15 दिन पहले मेरी बहन तीर्थ स्थल घूमने के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान बहन के कमरे से काफी सारा गहना चोरी कर लिया गया था। दीदी के भैसुर के बेटे ने ही चोरी की थी। सोमवार की दोपहर 12.30 बजे के बीच बहन से बात हुई थी। शाम में छह बजे के बीच दोबारा कॉल करने पर मेरी बहन ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद आठ बजे के करीब मेरे पिता को बहन के ससुराल वालों ने बताया कि आपकी बेटी ने आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पिछले एक माह से मेरी बहन सही से बात नहीं कर रही थी। पूछने पर कुछ नहीं बताती थी। एक माह पहले उसे टायफायड की बीमारी हो गई थी। मेरी बहन का वर्ष 2016 में शादी हुई थी। उसे एक तीन वर्ष की बेटी काव्या आर्या है। मृतका रुचि यादव के मायके और ससुराल वालों के बीच घटना के बाद जमकर बहस हो गई। एक तरफ मायके वालों का कहना है कि रुचि के भैसुर और उसकी पत्नी समेत अन्य परिजनों के प्रताड़ना की वजह से रुचि ने यह कदम उठाया है। घटना के बाद से वह लोग अपने कमरे से बाहर निकल कर देखने तक नहीं आए। हालांकि मृतका के भैंसुर की तरफ से इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया गया है।

You may have missed