November 14, 2025

PATNA : 8 साल के बच्चे को लेकर विवाहिता फरार, परिजन परेशान

  • गहने जेवरात व अन्य कागजात भी लेकर भागी महिला

फुलवारी शरीफ। पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के टरवा गांव से एक विवाहिता महिला अपने 8 साल के बेटे के साथ फरार हो गई। घटना के बारे में जब घरवालों को जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। विवाहिता महिला नीलम देवी अपने साथ गहने-जेवरात, पासबुक आदि अन्य कागजात भी लेकर भागी है। विवाहिता के ससुर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि उनका छोटा बेटा सिपू सिंह की पत्नी नीलम देवी उनके आठ साल के पोता शुभम को लेकर कहीं भाग गई। इस घटना की जानकारी उन्हें मंगलवार की देर शाम बेटे सिपू सिंह ने दिया। फरार महिला नीलम देवी की शादी उनके बेटे सिपू सिंह के साथ करीब 13 साल पहले हुई थी। फरार महिला अपने बड़े बेटे 10 साल के शंकर को यही छोड़ गई है, जो अपने मां और भाई के अचानक घर से चले जाने से रोते-रोते परेशान हाल है। पीड़ित परिवार अब इस मामले में परसा बाजार थाना जाकर मामला दर्ज कराने की तैयारी में जुटा है।

You may have missed