लोकसभा में गया सीट से मांझी लड़ेंगे चुनाव; पार्टी ने की घोषणा, राजद के सर्वजीत से मुकाबला

पटना। गया लोकसभा सीट से हम ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। गया लोकसभा सीट से हम संरक्षक और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि एनडीए की सीट शेयरिंग में मांझी की पार्टी को एक सीट मिली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन ने गया सीट पर कैंडिडेट की घोषणा की। गया में अपने गोदावरी स्थित आवास पर मीडिया को इसकी जानकारी दी। इस मौके पर केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य और हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदलाल मांझी समेत अन्य शामिल रहे। संतोष सुमन ने बताया कि गया लोकसभा सीट से खुद जीतन राम मांझी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने एजेंडा के साथ जनता के बीच जाएंगे। इधर, गया संसदीय लोकसभा सीट से बोधगया से राजद विधायक कुमार सर्वजीत को टिकट मिला है। इंडी गठबंधन में भले ही सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, लेकिन आरजेडी ने गया सीट से कुमार सर्वजीत को प्रत्याशी बनाया है। उन्हें पार्टी सिंबल भी दे दिया गया है। हम संरक्षक सह पूर्व डिप्टी सीएम जीतन राम मांझी और पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत के बीच गया सीट से 2024 का मुकाबला होगा। टिकारी के पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष के राजद में शामिल होने पर मंत्री संतोष सुमन ने कहा, किसी के छोड़ कर चले जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। एनडीए पूरी मजबूती के साथ बिहार में लोकसभा चुनाव लड़ रही है। किसी एक के पार्टी छोड़कर चले जाने से को कोई फ़र्क नहीं पड़ता, एनडीए पूरी मजबूती के साथ बिहार में चुनाव लड़ रही है।
28 मार्च को दाखिल करेंगे नामांकन
हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने प्रेस कांफ्रेंस कर गुरुवार को बताया कि संसदीय बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि एनडीए में गया लोकसभा से ‘हम’ पार्टी को सीट दी गई इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। संतोष सुमन ने कहा कि गया जिले के अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। पार्टी का मुख्य उद्देश्य गरीबों की सेवा करना और गरीबों की आवाज बनना मुख्य एजेंडा है। जीतन राम मांझी 28 मार्च को नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। वही आरजेडी गया लोकसभा सीट से कुमार सर्वजीत को चुनाव मैदान में उतारेगी। शाम तक एलान हो सकता है। कहा जाए तो जीतन राम मांझी और कुमार सर्वजीत के बीच गया सीट से 2024 का मुकाबला होगा। मांझी गया लोकसभा सीट से 2014 में मैदान में उतरे थे। जेडीयू ने जीतन राम मांझी को उम्मीदवार बनाया था। हालांकि वह जीत नहीं पाए थे। जीतन राम मांझी उस वक्त चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे। इस सीट से हरि मांझी सांसद बने थे।

You may have missed