December 24, 2025

गया लोकसभा सीट पर एनडीए का कमाल, मांझी ने बनाई बड़ी बढ़त, सर्वजीत पिछड़े

गया। देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए सुबह से मतगणना हो रही है। 294 सीटों पर आगे चल रहा है वहीं बिहार की बात करें तो बिहार में भी एनडीए गठबंधन बढ़त बनाए हुए हैं। वही बिहार के गया लोकसभा सीट पर जहां से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मैदान में है जिनका मुकाबला बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत से है। इनके बीच वर्तमान में तो लड़ाई है ही, लेकिन एक दिलचस्प ऐतिहासिक पहलू भी है कि 33 साल पहले कुमार सर्वजीत के पिता ने जीतनराम मांझी को धूल चटाई थी। गया में जीतनराम मांझी 46817 वोट से आगे चल रहे हैं। आठवें राउंड के बाद जीतनराम मांझी, हम 184784 वोट और कुमार सर्वजीत, राजद 137967 वोट पर हैं। आजादी के बाद से गया में 17 बार चुनाव हुए हुए हैं। पिछली तीन लोकसभा चुनाव में यहां पर एनडीए का कब्जा रहा है। भाजपा ने साल 2019 में इस सीट को जेडीयू को दे दिया था। जबकि इस बार यह सीट ‘हम’ के खाते में जा चुकी है। अगर गया लोकसभा सीट के विभिन्न चुनाव परिणाम नजर डालें तो यहां कांग्रेस ने पांच बार विजेता बनी है। भाजपा ने चार बार इस सीट पर परचम लहराया है। इसके अलावा राजद, भारतीय जनसंघ और जेडीयू का उम्मीदवार भी एक-एक बार इस सीट से चुनाव जीत चुका है। वैसे तो गया सीट पर हमेशा मांझियों ने जीत हासिल की है। हालांकि जातिगत समीकरण की बात करें तो यादव वोटर्स तुलनात्मक रूप से यहां पर ज्यादा हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर मांझी वोटर हैं, जो चुनाव में निर्णायक होते हैं। इस चुनाव में मांझी वोट जीतनराम के पक्ष में आता है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। अभी तक विधायक से लेकर मंत्री और मुख्यमंत्री तक बन चुके जीतनराम अभी तक सांसद नहीं बन सके हैं। ऐसे में उनका भी बहुत दांव पर लगा हुआ है।

You may have missed