February 15, 2026

सदानंद सिंह के निधन से मांझी आहत, कहा- मैंने अपना पुराना साथी खो दिया

पटना। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर शोक जताया है।

मांझी ने कहा कि स्व. सदानंद सिंह से बहुत पुराना राजनीतिक संबंध रहा है। उनके निधन की खबर सुन आहत हूं। हमने अपने पुराने मित्र को खो दिया, जिसकी भरपाई संभव नहीं।

लघु जल संसाधन व अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री डॉक्टर संतोष सुमन, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान, पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार, ज्योति मांझी, प्रफुल्ल मांझी, बीएल वैश्यन्त्री, प्रफुल्ल चंद्रा, रत्नेश पटेल, विजय यादव, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि हम नेताओं ने बिहार के बिहार के पूर्व विस अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर शोक जताया।

You may have missed