October 28, 2025

अनंत सिंह पर भड़के गोपाल मंडल, कहा- वह जब बाहर आता है तो अलबल बयान देते रहता है

भागलपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। रैली और चुनाव प्रचार का दौर जारी है। इसी बीच एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल मोकामा के पूर्व विधायक अंनत सिंह को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, अनंत सिंह अलबल बकता है, उसको कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि ललन सिंह ने अपने चुनाव प्रचार के लिए अनंत सिंह को बाहर निकाला है। अनंत सिंह हाल में ही 15 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर निकले हैं। इसके बाद वो मीडिया में अपने बयानों से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस को लेकर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि अनंत सिंह सीधे सपाटे लोग हैं। कम पढ़े लिखे हैं आदमी हैं। हम क्या बोल सकते हैं, उनको निकाला है पैरोल पर ललन सिंह ने अपने प्रचार के लिए। उन्होंने कहा कि, अनंत सिंह अलबल बकता है इसलिए उसका वोटवा भागता है। अनंत सिंह अलबल बकेगा तो कोई बर्दाश्त करेगा। उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा अगर काम हुआ होगा दो टर्म रहे हैं हमारे ललन बाबू, राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं हम लोग के गार्जियन है, अगर अच्छा काम किए होंगे पब्लिक से भेंट किए होंगे तो जीत जाएंगे, उसको कोई रोक सकता है। बीते दिन भी गोपाल मंडल ने कहा था कि, पीएम मोदी का प्रभाव कम हो गया है। इस बार बिहार में एनडीए 40 में से 30 32 सीट ही जीत पाएंगी। बता दें कि, गोपालमंडल अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच उन्होंने अपने ही पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है। वहीं गोपाल मंडल ने पीएम मोदी को लेकर भी कहा है कि अब उनका इतना भाव नहीं है।

You may have missed