बक्सर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के दौरान अपराधी ने बनाया निशाना

बक्सर। बिहार के बक्सर में मंगलवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वही यह पूरी घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव की है। अपराधी बाइक से सवार होकर आए थे। अरियांव हाई स्कूल के पास बने गोदाम के पास गोली मारी है। वही इस घटना की सूचना तुरंत दोस्तों ने परिजनों को दी और अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वही इस मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे। मृतक युवक की पहचान अरियांव गांव निवासी चंदन कुमार सिंह के रूप में हुई है। बता दे कि मृतक युवक 3 भाई है। पिता खेती करते हैं। बातया गया कि चंदन मंगलवार को 10 बजे के करीब अरियांव हाई स्कूल के पास दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार हथियारबंद अपराधी आए और सीने में सटाकर एक गोली मारकर भाग निकले। दिनदहाड़े घटना के बाद गांव में आक्रोश देखा जा रहा है। दूसरी तरफ चंदन की मां हीरामुनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार चंदन क्रिकेट का अच्छा खिलाड़ी था। मिलनसार था। हत्या की सूचना के बाद गांव वाले भी स्तब्ध हैं। परिजनों द्वारा बताया गया कि गोली मारने वालों की पहचान हो गई है। पास के ही गांव के युवक द्वारा पुरानी रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया गया है। हालांकि अभी परिजनों द्वारा गोली मारने वालों का नाम नहीं बताया जा रहा। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्यारों का पता लगाने में जुटी है। परिजनों द्वारा अभी किसी का नाम नहीं बताया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

About Post Author

You may have missed