January 26, 2026

पटना में दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या : धरा-धर मारी चार गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

पटना। बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। आये दिन अप्रधि बड़ी घटना को अंजाम देकर अप्रधि फरार हो जाते हैं। इसी क्रम में बड़ी खबर पटना सिटी से निकल कर सामने आ रही है। जहां पर दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वही मृतक के शरीर में अपराधियों ने 4 गोली दागी है। जिसके बाद उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दरअसल, यह पूरा मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान कॉलोनी स्थित प्यारेलाल मंदिर के पास की है। जहां बेखौफ अपराधियों ने अर्जुन प्रसाद नामक व्यक्ति को बैक टू बैक 4 गोलियां मार दी है। वहीं परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए मृतक अर्जुन प्रसाद के बेटे ने बताया कि उसके पिता को कई दिनों से धमकी मिल रही थी। जिसके बाद आज उन्हें गोली मार दी गई। अर्जुन प्रसाद के बेटे ने कहा कि प्यारेलाल के बाग मंडी के पास एक 16 कट्ठे का प्लॉट है। जिसने 3 कट्ठे में उसके पिता मकान बनवा रहे थे और आज शाम 4:00 बजे लेबर को पेमेंट देना था। बता दें कि मृतक अर्जुन प्रसाद जब निर्माण स्थल पर पहुंचे तो आरोपियों ने उसे गोलीमार दी। मृतक के बेटे ने इस घटना का आरोपी विजय यादव और उसका भगिना विकास यादव को बताया है। मृतक के बेटे ने कहा कि उसके पिता जमीन से संबंधित केस को जीत लिए थे। वहीं उसके पिता ने वरिय पुलिस अधिकारी के यहां आवेदन दिया था कि उनकी जान को खतरा विजय यादव से बनी हुई है। उसे गिरफ्तार किया जाए और अंततः उसी बीच आज अर्जुन प्रसाद की हत्या गोली मारकर कर दी गई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में लगी हुई है।

You may have missed