गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से आग लगने भीषण हादसा; 5 लाख की संपत्ति हुई राख, एक बच्चे की झुलसकर हालत गंभीर

गोपालगंज, बिहार। गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघउच गांव में शुक्रवार की अहले सुबह एक घर में आग लग गई। आग लगने से 5 लाख की सम्पति जलकर राख हो गई। वहीं एक बच्चा बुरी तरह झुलस गया, जिसे स्थानीय अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस संदर्भ में घर के मुखिया हसनैन गद्दी के माने तो उसके तीन पुत्र पन्ना लाल गद्दी,शौकत गद्दी और अनवर गद्दी अपने परिवार के साथ अलग अलग रहते है। इसी बीच आज सुबह कारण शॉट सर्किट होने के कारण आग लग गई। आग की लपटें उठते देख घर के लोग घर छोड़ बाहर निकलने लगे किसी तरह अपनी जान बचाई।

वही एक बच्चा 5 वर्षीय आलम हुसैन झुलस गया जिसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया, जहां वह इलाज रत है। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के लिए आग बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन आग की लपटें कम होने का नाम नही ले रहीं थी। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही कुचायकोट थानाध्यक्ष अश्विनी तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। जिसने आग पर किसी तरह काबू पाया। फ़िलहाल गांव में कोहराम मचा हुआ है।

You may have missed