February 11, 2026

जनवादी महिला समिति की सम्मेलन के बाद पहली बैठक में आंदोलन के फैसले

पटना। प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए एडवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी और नव निर्वाचित राज्य महासचिव गीता सागर ने कहा कि 8 जनवरी को ट्रेड यूनियन के हड़ताल में महिला समिति भागीदारी करेगी। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ, महिलाओं को सभी सेक्टर में आरक्षण की मांग, बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ लोकल स्तर पर 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक धरना प्रदर्शन करेगी। 10 दिसंबर को सभी परिवारों के लिए 35 किलो अनाज सहित अन्य मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
सम्मेलन के बाद पहली राज्य कमिटी की बैठक हुई। बैठक में सदस्यता को बढ़ाने पर चर्चा हुई। बैठक में कोषाध्यक्ष सरिता पांडेय , उपाध्यक्ष पुस्पा कुमारी, सुनीता कुमारी सिन्हा, डोली देवी, उर्मिला देवी, सुकनी देवी, रेणु देवी, संजू देवी सहित अन्य राज्य कमिटी सदस्य ने भाग लिया।

You may have missed