महाअष्टमी पर महागौरी की पूजन को उमड़ी भक्तो की भीड़,पूजा पंडालो में बह रही भक्ति सरिता में गोते लगाते रहे भक्त

फुलवारीशरीफ। रविवार को महा अष्टमी को लेकर महागौरी की पूजा करने भक्तो की भारी भीड़ पूजन पंडालो में उमड़ पड़ा।अष्टमी पर घरों और मंदिरों में मां दुर्गा के आठवे स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना हुई। इस अवसर पर देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।महिलाएं महाष्टमी के दौरान उपवास पर रहती हैं। महाअष्टमी को लेकर देवी मंडपों, दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।सोमवार को कन्या पूजन के बाद महिलाये व्रत तोड़ेंगी।वाल्मी, टमटम पड़ाव ,चुनौती कुआँ , ईसापुर , जानीपुर , बेउर , अनिसाबाद , साकेत विहार , सिपारा , चौराहा पर बाजार , इतवारपुर , सुईथा , परसा , राम कृष्णा नगर जगनपूरा सहित फुलवारी शरीफ के बड़ी देवी जी पेठिया बाजार में दुर्गा माँ के महागौरी स्वरूप के दर्शन पूजन को लोगों में उत्साह चरम पर रहा।पूजा पंडालो में बह रही भक्ति सरिता में गोते लगाते रहे श्रद्धालुओ के सैलाब से पूरा इलाका माता के जयकारे से गूंजता रहा।सम्पतचक से गौरीचक तक पूजा को लेकर उत्सव का माहौल दिखा।मंदिर परिसर व पूजा पंडालों में मेले जैसा माहौल था। शाम को मंदिरों में महाआरती हुई और महाप्रसाद का भोग लगाया गया। शहर के प्रमुख पूजा स्थलों में अष्टमी के कारण सुबह पांच बजे से ही भीड़ लगने लगी थी। प्रतिमा दर्शन के लिए युवतिय बच्चो के साथ महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचीं थीं। सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई थी। खोंइछा भरने वाली महिला श्रद्धालुओं की लम्बी कतार लगी रही। वहीं दर्शन को भी लोगों का तांता लगा रहा।वहीं पूजा स्थल पर लगे मेला में भी काफी रौनक देखा गया

You may have missed