February 25, 2026

PATNA : राजधानी में इस जगह बनकर तैयार होगा शानदार मल्टीमीडिया म्यूजियम, जानिए पूरा मामला

पटना। वैसे तो राजधानी पटना में कई शानदार निर्माण किए जा रहे हैं अभी राजधानी पटना में बिहार म्यूजियम का निर्माण हो चुका है जो कि विश्व स्तरीय है और यहाँ पर आकर लाखो पर्यटक बिहार के इतिहास को जानते है, जहां जाकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। इसी बीच अब राजधानी पटना में शानदार डिजिटल म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा खबरें के अनुसार बताया जा रहा है, कि राजधानी पटना में शानदार मल्टीमीडिया म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा। यह अपने आप में बहुत ही खास होने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह की जन्म स्थली तख्त श्री हरीमंदिरजी पटना साहिब में मल्टीमीडिया म्यूजियम का निर्माण होगा जो कि अगले साल तक बनकर तैयार किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह ने बुधवार को इस विषय पर जानकारी दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के सरदार बिक्रमजीत सिंह ने पांच करोड़ रुपए राशि खर्च कर मल्टीमीडिया म्यूजियम का निर्माण करेंगे इससे पहले कि दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा में मल्टीमीडिया म्यूजियम का निर्माण हो चुका है। इस मल्टीमीडिया म्यूजियम में पेंटिंग, स्क्रीन भित्ति-चित्र तथा विभिन्न भाषाओं के जरिए सिख धर्म के मूल सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी।

You may have missed