PATNA : महाशिवरात्रि के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त, क्यूआरटी भी तैनात

पटना। पटना जिला दंडाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वाच्च प्राथमिकता है। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी संयुक्त जिलादेश में वर्णित निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करें। विदित हो कि पटना में महाशिवरात्रि पर्व दिनांक 18.02.2023 को मनाया जाएगा। बता दे की दीघा विधायक विधानसभा क्षेत्र-सह-संयोजक महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति डॉ. संजीव चौरसिया द्वारा सूचित किया गया है कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर पटना के विभिन्न स्थानों से भव्य शोभा यात्रा निकल कर शिव मंदिर, खाजपुरा, नेहरू पथ में पहुँचेगी। वही इस वर्ष कुल 26 झाँकी निकाला जा रहा है। शोभा यात्रा अभिनंदन समिति द्वारा झाँकियों का अभिनंदन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शिव मंदिर के निकट किया जाएगा। डीएम डॉ. सिंह व एसएसपी ढिल्लो ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए प्रतिनियुक्ति की गई है। उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुगम यातायात तथा त्रुटिहीन विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला प्रशासन मुस्तैद है।

जिला मुख्यालय में 71 प्रमुख स्थानों पर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। इनके साथ लाठी बल को भी लगाया गया है। क्यूआरटी भी तैनात रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष में भी 06 पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षित रखा गया है। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यकतानुसार दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को तैनात करने का निदेश दिया गया है। डीएम डॉ. सिंह व एसएसपी ढिल्लो ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर हर एक गतिविधि CCTV की नजर में रहेगा। वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियंत्रण का उचित प्रबंध रहेगा। डीएम डॉ. सिंह ने संवेदनशील स्थानों पर अत्यधिक सतर्कता बरतने एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्ती से निपटने का निर्देश दिया। वही उन्होंने अधिकारियों को निदेश देते हुए कहा कि आपसी समन्वय के द्वारा किसी भी कार्य को बखूबी निभाया जा सकता है। वही उन्होंने नियंत्रण कक्ष को सतत क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। वही आगे डीएम व SSP ढिल्लो ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर प्रशासनिक व्यवस्था की गई है। डीएम डॉ. सिंह व एसएसपी ढिल्लो ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा गरिमापूर्ण ढंग से एवं शालीनता के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी शांतिपूर्ण ढंग से इसे आयोजित किया जाएगा।

About Post Author

You may have missed