CM को सिर्फ अपनी कुर्सी प्यारी, लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा- नीतीश की समाधान यात्रा नहीं पाखंड यात्रा

  • CM नीतीश यात्राओं की आड़ में सरकारी खर्च पर अपनी ब्रांडिंग करते हैं : राजू तिवारी

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को पाखंड बताया है। वही तिवारी ने कहा है कि नीतीश कुमार सरकारी खर्च पर अक्सर ऐसी यात्राएं करते रहते हैं। लेकिन उन यात्राओं से अब तक जनता को कितना लाभ मिला, यह भी उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए। समाधान यात्रा से पहले नीतीश कुमार को अपने पहले की यात्राओं का लेखा-जोखा देना चाहिए कि उससे अब तक प्रदेश का कितना भला हुआ हैं। वही आगे लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार इन यात्राओं की आड़ में सरकारी खर्च पर अपनी ब्रांडिंग करते हैं। यह प्रदेश की जनता के साथ महज छलावा है। इससे जनता के हित का कोई सरोकार नहीं। वही तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार ने अब तक जितनी भी यात्राएं की हैं। उनका मक़सद अपने प्रति जनता के मिजाज को टटोलना और फिर उसी हिसाब से वोट बैंक मैनेज करना है। यह समाधान यात्रा भी अन्य यात्राओं की तरह आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र प्रायोजित है। लेकिन अब उनका चाल- चरित्र जनता जान चुकी हैं।

वही तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार को सिर्फ अपनी कुर्सी प्यारी है। वह जो कुछ भी करते हंी अपनी कुर्सी को बचाने के लिए करते हैं। बिहार की जिस चित्कार को दिल्ली बैठे लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सून लेते हैं और अविलंब लोगों का दर्द बांटने पहुंच जाते हैं। उसे नीतीश कुमार नहीं सुन पाते। वही तिवारी ने नीतीश कुमार को सलाह दी कि जब वे समाधान यात्रा पर जा ही रहे हैं। तो उन्हें मशरक शराब कांड के पीड़ित परिजनों, बेगूसराय की दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों और अरवल के उस परिवार से भी मिलना चाहिए जिसकी बहु और बेटी को उनके प्रशासन के संरक्षण में जिन्दा जलाकर मार दिया गया। नीतीश को बिहार के उन तमाम पीड़ित परिवारों से मिलकर माफी भी मांगनी चाहिए। जिन्हें उनके सिस्टम ने तबाह कर दिया है।

About Post Author

You may have missed