February 22, 2026

वेलेंटाइन वीक : रोज डे पर खूब हुआ प्यार का इजहार, गुलाब की कीमत परवान चढ़ा

पटना। प्यार का इजहार करने वाले प्रेमी युगलों को इस समय का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। चुंकि हर कपल वेलेंटाइन वीक में अपने प्यार का इजहार करना चाहता है, जिसकी शुरूआत सोमवार से हो गई। वेलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे के मौके पर शहर के चौक चौराहे सहित गिफ्ट कॉनर्रों में गुलाब के फूलों की मांग अच्छी देखी गई। दस रुपये का मिलने वाला गुलाब आज 15 से 50 रुपये प्रति पीस बिका।
बोरिंग रोड स्थित एक दुकानदार ने बताया कि कोरोना के बाद छूट मिलने से कारोबार में अचानक जान आ गयी है। आज लगभग दो सौ आर्डर डिलीवरी दिया गया है। यहां 50 रुपये में सिंगल रोज और बुके 300 से 5 हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं, लेकिन 300 से लेकर एक हजार रुपये बुके की मांग संतोषजनक रहा।
कारोबारियों ने बताया कि रोज डे पर लगभग 15 लाख रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। महावीर मंदिर के पास फूल बेच रहे एक दुकानदार ने बताया कि पटना के फल मंडी में गुलाब पुणे, दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता से आता है। वैसे तो बाजार में लाल, पीला, सफेद और पिंक गुलाब की मांग हैं, लेकिन आज सबसे अधिक मांग लाल गुलाब का रहा।
वहीं एक फूल विक्रेता ने बताया कि अचानक डिमांड बढ़ जाने से गुलाब की कीमतों में भी काफी इजाफा हो गया। आमतौर पर गुलाब की कीमत दस रुपये है, लेकिन अब गुलाब की कीमत 15 से 50 रुपये हो गयी है। शादी और वेलेंटाइन वीक के चलते गुलाब की डिमांड काफी बढ़ गयी है।

You may have missed