February 11, 2026

पटना में कोडरमा थाना में तैनात ASI के घर बदमाशों ने मां-बेटी को बंधक बनाकर लाखों की संपत्ति लूट ली

पटना। प्रदेश में ठंड के बीच बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्ती टीम को धत्ता बताकर पटना के कुरथौल पिलर नंबर 53 के पास झारखंड पुलिस के ASI के घर हमला बोल मां-बेटी को बंधक बनाकर लाखों की संपत्ति लूट कर ले भागे। वही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तब मां-बेटी को कमरे से बाहर निकाला गया। फिर परिजनों ने सूचना कोडरमा थाना में तैनात ASI प्रभुनाथ सिंह को दिया। उन्होंने परसा बाजार थाना को घटना की जानकारी देकर भेजवाया। स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है। आसपास में लगे CCTV फुटेज देखे जा रहे हैं ताकि अपराधियों को पता लगाया जा सके। वही घटना के बाद पीड़ित परिवार व आसपास के इलाके में रहने वाले नागरिकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोकल थाना पुलिस गस्ती नहीं करती है, जिससे चोर बदमाश का मनोबल बढ़ा हुआ है। आक्रोशित लोगों का कहना है जब पुलिस वाले के घर परिवार ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का घर क्या सुरक्षित रहेगा। बताया जा रहा है कि झारखंड के कोडरमा थाना में तैनात ASI प्रभुनाथ सिंह का मकान पटना के कुरथौल में है। परसा बाजार थाना अंतर्गत आने वाले कुरथौल इलाका में 2 मंजिला मकान में मां-बेटी ही मौजूद थी।

पुलिस ऑफिसर की पत्नी विभा देवी और बेटी अदिति उर्फ पीहू को बदमाशों ने बंधक बना लिया और भीषण वारदात को अंजाम देकर आराम से चंपत हो गए। पीड़ित पुलिस ऑफिसर की पत्नी विभा व बेटी अदिति ने बताया की आधी रात करीब 2 के आसपास खटपट की आवाज सुनकर दूसरी मंजिल के कमरे से बाहर निकली तो 4 की संख्या में रहे बदमाशों ने पिस्टल के बल पर चुप करा दिया। मां-बेटी को एक कमरे में बंद कर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। घर का हर कमरा खंगाल कर 35 कीमती साड़ियां सोने का चेन झुमका व सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान हजारों रुपया नगद समेत कुल करीब साढ़े तीन लाख का संपत्ति ले भागे। वही इस मामले को लेकर परसा बाजार थाना अध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। आसपास के लगे CCTV कैमरा फुटेज खंगाला जा रहा है और अपराधियों का पता लगाया जा रहा है।

You may have missed