August 11, 2025

गया : मिडिया कर्मी के घर में दिनदहाड़े लूट, जेवरात सहित 6 लाख की नगदी लेकर अपराधी फरार

गया। बिहार के गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। वही आधा दर्जन नकाबपोश रहे बदमाशों ने पत्रकार के घर घुसकर दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया है। वहीमिली जानकारी के अनुसार बता दे की बदमाशों ने हथियार के बल पर घर के सभी सदस्य को बंधक बनाया और घर में रहे गोदरेज से 6 लाख नगद सहित 2 लाख के आभूषण की लूट कर फरार हो गए। वही घटना के बाद चंदौती थाने की पुलिस पहुंची और बदमाशों की पहचान के लिए जुट गई है। वही घटना के सम्बन्ध में पत्रकार की पत्नी ने बताया की आज अहले सुबह घर के बाहर हम लोग सभी बैठे हुए थे। तभी 45 की संख्या में रहे अपराधी घर में घुसे और सभी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया।

वही जिसके बाद गोदरेज का चाबी लिया और गोदरेज में रहे 6 लाख रुपए नगद और 2 लाख के आभूषण लूट कर फरार हो गए। वही उन्होंने बताया की यही लोग अपना भी ख्याल भी जमीन के मामले में पूछताछ करने के लिए आए थे। और आज यही लोगों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं चंदौती थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया की घटना के बाद स्थल पर पहुंचे हैं। वही बदमाशों की पहचान की जा रही है। वही आसपास लगे CCTV को खंगाल खंगाला जा रहा है। वही प्रशासन का कहना है की जल्द ही बदमाशों के गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

You may have missed