February 14, 2026

पटना में हथियार के बल पर डेढ़ लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने इलाके में की ताबड़तोड़ फायरिंग

पटना। राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 5 बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट की घटना के बाद बाइक सवार बदमाशों ने इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। जानकारी के मुताबिक, घटना मनेर थाना क्षेत्र के बस्ती रोड नेवाती मोहल्ला का है। जहां बाइक सवार पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर एक व्यक्ति से सरेआम डेढ़ लाख रुपए लूट लिया है। वहीं अपराधियों दहशत कायम करने के लिए पांच राउंड गोलीबारी भी की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिस व्यक्ति से लूट की वारदात हुई है, वो व्यक्ति मनेर थाना का एजेंट है और अवैध बालू लागे ट्रैक्टर और ट्रैकों से वसूली हुई रुपया लेकर जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे घेर कर हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग भी की। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची मनेर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं।

You may have missed