February 21, 2026

घंटों का सफर मिनटों में! लोहिया चक्र पथ व जेपी गंगा फेज 2 का CM नीतीश ने किया उद्घाटन, दीघा से गायघाट तक सरपट दौड़ेंगी गाडियां

पटना। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सांध्य पर नीतीश सरकार ने प्रदेशवासियों को एक साथ दो नई सौगात दी है। पहला बेली रोड में बने लोहिया पथ चक्र फेज 2 और दूसरा PMCH से गायघाट तक बने मरीन ड्राइव गंगा पथ के एलिबेटेड पार्ट का जिसका उद्घाटन एक साथ आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। वही इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। वही, CM नीतीश ने जेपी गंगा पथ के PMCH से लेकर पटनासिटी के गायघाट तक बने एलिवेटेड पार्ट के उदघाटन के बाद आज से यह सड़क आम लोगों के लिए खुल गया है। ज्ञात हो कि पहले फेज में जेपी गंगा पथ दीघा से लेकर PMCH तक जमीनी सतह पर बना हुआ था। जिसका उद्घाटन भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। जिसके बाद उस पथ पर गाड़ियां सरपट भाग रही है। वही दूसरी फेज कि अगर बात करें तो PMCH से लेकर पटनासिटी के गायघाट तक एलिवेटेड पार्ट के रूप में यह सड़क बनी है जो पटना सिटी के गायघाट तक बना है। जिसका आज उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दिया है। बता दे कि, दीघा से लेकर गायघाट तक करीब 13 किलोमीटर तक सफर अब चंद मिनटों में तय हो जाएगा। वही इस सड़क के चालू हो जाने से अशोक राजपथ पर जो गाड़ियों का दबाव होता था। वह कही न कही एकदम कम हो जाएगा और लोग अब बड़े ही आराम से इस पथ से होते हुए पटना के कई जगहों पर आप निकल सकते है। तीसरी फेज की बात की जाए तो गायघाट से सीधे इसे दिदारगंज के गोप घाट तक बनना है जो लगभग 75 फीसदी हिस्सा भी बनकर तैयार हो चुका है। वही इस पुल के शुरू हो जाने से पटनावासियों में खुशी देखी जा रही है।

You may have missed