लॉक डाउन के दौरान बिहार में 12 आईएएस अधिकारियों के पोस्टिंग हुई, अधिसूचना जारी,देखिए पूरी सूची….
पटना। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के दौरान राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए 12 आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग की है।मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने बिहार में 12 आईएएस अफसरों का पदस्थापन किया है।सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी इस अधिसूचना के मुताबिक इन सभी अधिकारियों को विभिन्न जिलों में फिलहाल प्रशिक्षण के लिए पदस्थापित किया गया है। सभी अधिकारियों को सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ये सभी अधिकारी वर्तमान में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रशिक्षण ले रहे थे।प्रथम चरण के व्यावसायिक प्रशिक्षण के बाद इस परीक्ष्यमान पदाधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए बिहार के विभिन्न जिलों में भेजा गया है।सरकार की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार ये सभी 2019 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अफसर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यवहारिक प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न पदों पर रहकर यह आईएएस अधिकारी कार्य करने के प्रक्रिया को व्यवहारिक स्तर पर समझेंगे। सीमित अवधि के प्रशिक्षण के बाद इन अधिकारियों को पूर्ण कालीन पदभार सौंपा जाएगा।


