February 17, 2026

लॉक डाउन के बीच सिवान में अपराधियों का कोहराम,एक शख्स की गोली मारकर हत्या

सिवान। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बीच सिवान जिले में हत्या के एक मामला प्रकाश में आया है। अपराधियों ने राज्य में लागू लॉक डाउन के बीच सिवान में एक शख्स की हत्या कर दी।एक तरफ तो कोरोना बीमारी ने पहले ही इस जिले को पूरी तरह से डेंजर जोन बनाया हुआ है।वहीं दूसरी तरफ अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है।

घटना के बारे में यह बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात सीवान के चैनपुर ओपी के नगही गांव में एक शख्स को अपराधियों ने गोली मार दी।गोली मारने के बाद सभी अपराधी वहां से फरार हो गए।हालांकि हत्या के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हत्या की जानकारी पुलिस को दी गयी,जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हत्या के बारे में पुलिस ने बताया कि इस वारदात के कारणों को खंगाला जा रहा है।पुलिस ने दावा किया है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may have missed