February 19, 2026

BIHAR : LJP (R) ने पार्टी का विस्तार करने को शुरू किया व्यापक अभियान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की नियुक्ति

पटना। लोजपा (रामविलास) ने पार्टी का विस्तार करने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। इसी के अंतर्गत मंगलवार को पार्टी मुख्यालय एसकेपुरी में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों में कैप्टन सिकंदर शर्मा को प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं मो. अफरोज आलम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विभीषण शर्मा और रामटहल बिंद को उपाध्यक्ष एवं कुमार योगेन्द्र प्रताप, कामता प्रसाद चंद्रवंशी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। बता दें कैप्टन शर्मा लोजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे हंै। इससे पूर्व श्री शर्मा सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।
इस अवसर पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा, युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट, महासचिव रंजन सिंह, युवा के महासचिव पंकज मिश्रा, सचिव इमरान अली, कचहरी पासवान, अमन शांडिल्य, दिलीप यादव, बंगाली शर्मा, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ पार्टी का मजबूत जनाधार बनायेगा और 2025 में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ काम शुरू करेगा।

You may have missed