PATNA : रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने को ले LJP महिला प्रकोष्ठ की बैठक

पटना। लोजपा महिला प्रकोष्ठ ने केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनाने को लेकर बैठक किया। लोजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. स्मिता शर्मा की अध्यक्षता में महिला सेल की बैठक लोजपा कार्यालय में हुआ।
लोजपा (पारस) प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि बैठक में आगामी 8 अक्टूबर को लोजपा एवं दलित सेना के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान के पहले पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने के लिए महिलाओं पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। बैठक में महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश कमेटी के सदस्य के साथ-साथ जिलाध्यक्ष भी शामिल थे। सभी महिलाओं को पुण्यतिथि का आमंत्रण कार्ड वितरित करने के बाद महिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी महिला प्रभारी अपने-अपने जिला के प्रखंड और गांव में महिलाओं को निमंत्रण के माध्यम से पुण्यतिथि में भाग लेने के लिए सुनिश्चित करना ही पासवान जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वहीं डॉ. स्मिता शर्मा के मौजूदगी में बड़ी संख्या में महिलाएं लोजपा में शामिल हुई तथा सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। आगे डॉ. स्मिता शर्मा ने अपने कमेटी का विस्तार करते हुए रेनु देवी को बेगूसराय जिला उपाध्यक्ष, मुन्नी देवी को प्रदेश संगठन सचिव के पद पर मनोनीत किया और इनके अलावा पिंकी कुमारी, रंजना कुमारी, पुष्पा कुमारी, रागिनी कुमारी, शांति देवी, विमल देवी, उमा देवी, सीमा देवी, सीता देवी, गीता देवी, पूनम देवी, ज्योति पासवान, निर्मला देवी बनारसी देवी, संजू देवी, मोहनी देवी ने लोजपा की सदस्यता ग्रहण की।

You may have missed