रोहतास : दाह संस्कार से लौट रहे पिता-पुत्र की वज्रपात से गई जान, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

रोहतास। बिहार के रोहतास जिला में आज वज्रपात से पिता और पुत्र सहित 4 लोगों की मौत हो गई। वही सभी मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। बता दे की वज्रपात से नोखा के जालिम टोला में जहां मदन सिंह तथा उनके पुत्र अमित कुमार की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की दोनों एक रिश्तेदार के दाह संस्कार से लौट रहे थे। वही इसी दौरान बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे छिप गए। वही दुर्भाग्य से उसी पेड़ पर वज्रपात हुआ और दोनों पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरी घटना चेनारी थाना क्षेत्र के बादल गढ के पास की है।

जहां वज्रपात से युवक भरत चेरों की मौत हो गई। वही इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सबसे पहले आज सुबह-सुबह नौहट्टा के सलमा गांव में मवेशी चरा रहे अमन कुमार की वज्रपात से मौत हो गई। वही बता दें कि इसके अलावे विभिन्न जगहों पर वज्रपात से 5 लोगों के झुलसने की भी सूचना है। वही जिनका अलग-अलग निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है।