संतरे से भरे ट्रक में अंग्रेजी शराब बरामद, पंजाब से पटना में होनी थी डिलेवरी
पटना। बिहार में शराब मफियां तस्करी के नये-नये हथकंडे अपना रहे है। कभी पानी की टंकी में शराब तो कभी ट्रक के तहखाने में दारू छुपा का लाई जा रही है। हालांकि, बिहार पुलिस उनके सारे मनसूबे पर पानी फेर देती है। इसी कड़ी में आज राजधानी पटना के बिहटा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है, जहां पंजाब से लाई जा रही अंग्रेजी शराब को पुलिस ने जब्त किया है, साथ ही 2 लोग गिरफ्तार हुए हैं। ये शराब संतरे के ट्रक में छुपाकर पंजाब से लाई जा रही थी। बिहटा थाना से महज कुछ ही दूरी पर बिहटा चौक के पास से मद्य निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर ये खेप पकड़ी है। बता दे की बिहटा थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब से लोड कर शराब भोजपुर के रास्ते पटना आने वाली है, जिसके बाद पुलिस की टीम ने पूरी इलाके में नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वही बिहटा चौक के पास पुलिस ने ट्रक को रोका व जांच शुरू की जहां ऊपर संतरा का कैरेट लदा हुआ था। इसके बाद पुलिस को शक हुआ और पुलिस ट्रक को जब्त कर थाना लाई। वही ट्रक का चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया। वही जब ट्रक को खोला गया तो पुलिस के भी होश उड़ गए। वही फल की आड़ में शराब की बड़ी खेप को पटना ले जाने की तैयारी थी, लेकिन शराब तस्कर के मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया। वही, इस संबंध में दानापुर ASP सुश्री दीक्षा ने बताया कि बिहटा थाने की पुलिस को मद्य निषेध विभाग की तरफ से सूचना मिली कि एक संतरे से लदा ट्रक जाने वाला है, जिसके बाद बिहटा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया और ट्रक की जांच शुरू की गई।


