February 17, 2026

पटना में 40 लाख की शराब जब्त; सेनेटरी पैड में रांची से छुपाकर लाई जा रही थी बड़ी खेप, ड्राइवर-खलासी गिरफ्तार

पटना। फुलवारीशरीफ में शनिवार की सुबह पुलिस ने सेनेटरी पैड में छुपा कर ले जा रहे एक ट्रक विदेशी शराब को जब्त किया है। जब्त किए गए शराब की कीमत लगभग 40 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने इसके साथ ही ट्रक के ड्राइवर और खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का यह मानना है कि शराब माफिया झारखंड के रांची से बिहार में शराब की सप्लाई कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह पुलिस ने पटना एम्स के नजदीक से उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फुलवारीशरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 1 ट्रक शराब की सप्लाई पटना में करने की योजना है। सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस की एक टीम गठित कर एम्स के नजदीक छानबीन के लिए भेजा। इसी क्रम में मद्य निषेध विभाग के साथ मिलकर ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक की जांच की गई तो उसमें रखे गए सेनेटरी पैड में छिपाकर शराब की बोतलों की सप्लाई की जा रही थी। लगभग 4000 पेटियां शराब जब्त की गई हैं। इसकी कीमत लगभग 40 लाखों रुपए के आसपास आंकी जा रही है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर खलासी को गिरफ्तार कर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

You may have missed