पालीगंज : पिकअप से 76 कार्टून शराब बरामद, चालक फरार
पालीगंज। रविवार की रात पटना पुलिस ने पालीगंज थाना क्षेत्र के पिपरा बंगला गांव में पिकअप से 76 कार्टून शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार बीते रविवार की रात पालीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पिपरा बंगला गांव में छापेमारी किया। इस दौरान गांव में खड़ी पिकअप की तलाशी लिया तो पिकअप वाहन में छिपाकर रखी गयी 96 कार्टून शराब बरामद हुई। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर पिकअप चालक मौके से वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पिकअप सहित शराब को कब्जे में लेकर थाने लाई। इस मामले में पालीगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान पिपरा बंगला गांव के पास सड़क पर खड़ी पिकअप से 76 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई है। जबकि चालक भागने में सफल रहा।


