November 14, 2025

गया : नक्सलियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी से लेवी की मांगी, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

गया। बिहार के गया जिले के बेलागंज थाना की पुलिस ने 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों ने बीते दिनों बेलागंज क्षेत्र में पुल का निर्माण करा रही कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजूदरों के साथ मारपीट और लेवी की मांग की थी। वही खुद को TPC का सदस्य बता रहे थे नक्सली। संबंधित मामले में कंस्ट्रक्शन कंपनी केस दर्ज कराया था। दरअसल बेलागंज के लक्ष्मीपुर दिघौरा के बीच जमुने नदी में बनाए जा रहा है। पुल रियल एडवांस कंस्ट्रक्शन इंटरप्राइजेज बना रहा है। बता दे की बीती 28 सितंबर को रात के समय हथियार बंद कुछ लोग कंपनी के बेस कैंप पर पहुंचे थे और वहां रह रहे मजदूरों व मुंशी अमानउल्ला के साथ मारपीट की थी। साथ ही लेवी की मांग भी की थी। यही जाते समय एक नक्सली पर्चा भी बेस कैंप में छोड़ा था। इस बात की सूचना कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से बेलागंज थाना पुलिस को दी गई थी। यह आई-गई बात हो गई थी। लेकिन दुबारा से बीते दिनों उन नक्सलियों ने अमानउल्लाह को फोन कर लेवी की मांग की। लेवी नहीं दिए जाने पर अंजाम भुगतने की बात कही गई। वही नक्सलियों के दोबरा सक्रिय होने पर पुल बना रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी के बेस कैंप में रह मजदूर व मुंशी सब कुछ छोड़ कर भाग गए। इससे काम रूक गया। इस पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक मुकेश कुमार ने बेलागंज में रिपोर्ट दर्ज कराई।
फोन पर मांगी गई थी लेवी
वही बता दे की नक्सलियों की ओर से फोन कर मांगी गई लेवी से जुड़ी बात की 3 आडियो क्लिप पुलिस को मुहैया कराया। वही इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान जिले भर के थानों के थानाध्यक्षों को वह ऑडियो क्लिप भेजा गया और उन्हें आवाज पहचाने की बात कही गई। इस बीच कोंच थाने की पुलिस ने उस ऑडियो में बंद आवाज को पहचान लिया और कोंच थाना क्षेत्र के पितांबर बिगहा के रहने वाले विकास यादव व खैरा गांव के रहने वाले मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया। वही पकड़े गए दोनों नक्सलियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही फोन कर रियल एडवांस कंस्ट्रक्शन इंटरप्राइजेज को फोन कर लेवी की मांग की थी। साथ ही उसने यह भी बताया कि इस वारदात को अंजाम देने में 4 अन्य लोग भी शामिल हैं। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध पूर्व से ही कई केस कोंच और बेलागंज थाना में दर्ज है।

You may have missed