PATNA : आरसीपी सिंह का JDU पर बड़ा हमला ; आरसीपी सिंह ने जदयू की छोड़ी सदस्यता, संपत्ति विवाद के बाद RCP सिंह थे नाखुश

पटना। जदयू से बड़ी खबर सामने आ रही है। जंहा पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है। आय से अधिक सम्पति अर्जित करने के विवाद में घिर RCP सिंह ने जदयू पर बड़ा हमला बोला है। RCP सिंह ने कहा है की यह पार्टी डूबता हुआ जहाज है। वही उन्होंने कहा कि यह जदयू में सिर्फ झोला उठाने के लिए कौन रहेंगा। आने वाले दिनों में इस पार्टी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। सम्पति विवाद के बाद पहली बार RCP सिंह मीडिया के सामने आये हैं।

उन्होंने पार्टी के कुछ लोगों पर साजिश का आरोप लगाते हुए नया संगठन खड़ा करने का संकेत दिया है। वही उन्होंने कहा कि मैंने सारी बातों पर सोच-विचार कर फैसला किया है। वही RCP सिंह ने कहा कि बिना कुछ सोचे-समझे पार्टी ने मुझे पत्र भेज दिया, मुझसे व्यक्तिगत रूप से पूछा भी जा सकता था। मगर पार्टी ने ऐसा नहीं किया।

 

 

 

 

You may have missed