August 15, 2026

पटना में नवविवाहित महिला को पति ने दहेज के लिए घर से निकला, पीड़िता ने थाने में लगाई गुहार

पटना। राजधानी पटना में नव विवाहित को दहेज के लिए घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके पति का कहना है कि वो उसे पसंद नहीं करता है। लिहाजा वो अब उसके साथ नहीं रहना चाहता है। इसके साथ ही दहेज में 2 लाख रुपयों की मांग की गई है। रुपये लाने के बाद भी पति अपने साथ रखने की बात कह रहा है। दहेज के लिए मना करने पर महिला से मारपीट की गई। अब महिला थाना पहुंचकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि वो रामकृष्णा नगर इलाके की रहने वाली है। 20 मई 2023 में उसकी शादी मनीष कुमार के साथ हुई थी। शादी में 1.5 लाख रुपया नगद और 50 हजार रुपया का सोने दान के रूप दिया गया था। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा। लेकिन अचानक दो महीने बाद ही मेरे पति मनीष कुमार ने मुझसे कहा कि मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकता। तुम्हारा रंग मुझे पसंद नहीं है। महिला का आरोप है कि 17 सितंबर की रात के 8 बजे पति मनिष कुमार, ससूर सूर्यदेव राय, सास- रेणू देवी, भैसूर सतीश कुमार और गोतनी कंचन देवी ने मिलकर मार पीट की। गाली गलौज करते हुए रात को मुझे घर से निकाल दिया। मैंने पुरी रात स्टेशन पर बिताई और अगली सुबह ट्रेन से अपने माइके रामकृष्णा नगर पटना पहुंची। मैने सारी बात अपने माइके वाले को बताई। मामला पिपरा थाना पहुंचा। थाना से दोनों पक्षों में समझौता करा कर मुझे अपने पति के साथ रहने की बात कही गई। मेरे ससुराल वाले बाद में इस समझौता से मुकर गए। फिर हम लोगों ने महिला थाना गर्दनीबाग से भी समझौता कराया। इसके मात्र तीन दिन बाद ही मेरे ससुराल वालों ने मुझे मार पीट कर रात को घर से बाहर निकाल दिया। महिला के बड़े भाई संतोष कुमार का कहना है कि शुरू से ही मेरी बहन के ससुराल वाले दहेज के लोभी थे। दहेज के लिए आए दिन उनकी बहन के साथ मारपीट होने लगी। पटना महिला थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने कहा की महिला ने लिखित शिकायत दी है। पहले भी ये मामला आया था। हम लोगों ने मध्यस्थता की थी। लड़के और उसके परिवार वालों से बॉन्ड भी भरवाया गया था। फिर ऐसी घटना हुई है। ससुराल वालों से संपर्क करने की कोशिश की गई है। सभी घर में ताला लगा कर फरार हैं। अगर वो लोग खुद से थाना नही पहुंचे तो कोर्ट से वारंट इश्यू करा कर गिरफ्तार किया जाएगा।

You may have missed