February 22, 2026

मुजफ्फरपुर में भूमि विवाद में खूब चली लाठियां; 3 लोग घायल, एक की हालत नाजुक

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिलें मे भूमि विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के 3 लोग घायल हो गए। वही एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वही यह पूरा मामला जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के तुर्की ओपी छाजन का है। जहां दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की जमकर पिटाई कर दी। वही घायलों मे शिवनाथ सहनी, सूरज कुमार, भूणेशर सहनी व आकाश कुमार शामिल हैं। वही इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार भी किया है। मामले मे घायल शिवनाथ ने बताया की पड़ोसी उनके जमीन पर जबरन कब्जा किए हुए हैं। इसको लेकर कई बार पंचायती हुई, लेकिन आरोपी पक्ष जमीन नहीं छोड़ रहे हैं। कई बार नापी भी कराई गई, फिर भी वह मारपीट करता है।

वही शिवनाथ ने कहा की वह खेत की ओर गए हुए थे। उनका एक बेटा सूरज गांव मे ही कोचिंग करने गया था। इसी दौरान पड़ोसी ने उनके घर पर हमला कर दिया। वे दौड़कर घर आए। पड़ोसी ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसमें उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। दोनों पैर तोड़ दिया। बेटे का भी सिर फोड़ दिया। वही इस घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी की हालत बन गई थी। वहीं सदर अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां डॉ. ने एक घायल को एसकेएमसीएच रेफर का दिया है। वही इस मामले मे तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया की मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल जांच की जा रही है।

You may have missed