67वी BPSC परीक्षा के लिए 19 नवंबर तक करें अंतिम आवेदन, इन पदों पर निकली है बंपर बहाली
बिहार। बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्त परीक्षा के लिए 19 नवंबर तक अंतिम रूप से आनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। बता दें कि आवेदन में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर ओंलिनेकार्ता अभ्यर्थी आनलाइन के रूप से 29 नवंबर तक सुधार करा सकते हैं। बीपीएससी के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 726 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। अब तक चार लाख 61 हजार आवेदन आ चुके है। अभी आवेदन की संख्या पांच लाख पार करने की आशंका जताई जा रही है। आपको बता दें कि एक पद के लिए लगभग 700 उम्मीदवार है। अब तक मिले आवेदन के अनुसार एक पद पर 635 अभ्यर्थी अपनी सफलता के लिए फाइट करने जा रहे है, जबकि संख्या पांच लाख पार करने के बाद चयन संघर्ष 700 अभ्यर्थी एक पद के लिए करेंगे। इस वर्ष 2021 में सबसे अधिक पद अनुमंडल BC-EBC कल्याण पदाधिकारी के 139, ग्रामीण विकास पदाधिकारी के 133 पद, तो वहीं नगर विकास सह आवास विभाग के अधीन कार्यपालक पदाधिकारी के 110 और एसडीएम सह वरीय उप समाहर्ता के 88 व डीएसपी के लिए 20 पदों पर नियुक्ति होनी है।

23 जनवरी को 35 जिलों में परीक्षा होगी
संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 23 जनवरी को 35 जिलों में परीक्षा आयोजित किया जायेगा। इसके लिए सभी डीएम को सेंटर चिन्हित करने के लिए सुचना दे दी गई है। परीक्षा पूरी तरह कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन के साथ करवाई जाएगी। इसके लिए विशेष निर्देश भी दिए जा चुके है। इसके लिए सभी डीएम से जिला स्तर पर निर्धारण किए जाने वाले परीक्षा उप केंद्रों की जानकारी, वहां उपलब्ध कमरों की संख्या, निर्धारित कमरों में परीक्षार्थियों के बैठने की क्षमता, सुरक्षा एवं अन्य सुविधा जैसे लाइट, पानी, बेंच, डेस्क इत्यादि की उपलब्धता को लेकर 30 नवंबर तक रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद ही अन्य निर्देश जारी किये जायेंगे।

