लालू के बहुरूपिया पुत्र किसी लायक नहीं : प्रभाकर

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी सूर्य पर थूकने के समान

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने राजद प्रमुख के पुत्र एवं बिहार सरकार में मंत्री द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के खिलाफ की गयी टिप्पणी का कड़ा विरोध किया। मिश्र ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी करने से पहले लालू के सुपुत्र को पहले अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए कि वे किस लायक हैं। मिश्र ने आगे कहा कि विष वमन करने बाले मंत्री में न तो शैक्षणिक योग्यता है और न ही भौतिक क्षमता है कि वे सम्राट चौधरी जैसे नेता के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करें। व्यक्त की गयी अमर्यादित टिप्पणी उनके स्वयं की अयोग्यता को साबित कर देता है। मिश्र ने कहा कि सम्राट चौधरी हर समाज के नेता हैं। सभी वर्ग के लोग उन्हें पसंद करते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना सूर्य पर थूकने के समान है। सूर्य पर थूकने का परिणाम क्या होता है, यह सहज ही समझा जा सकता है। बेहतर यह होगा कि लालू के बहुरूपिया पुत्र वृंदावन जाएं और बांसुरी बजाएं।

You may have missed