बिहार में जेपी के सपनों को लालू और नीतीश ने कुचला, इनसे पेंशन की राशि वसूल करना चाहिए : विजय सिन्हा

  • पश्चिमी चंपारण में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के साथ बिहार सरकार पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष

पश्चिम चंपारण। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 25 फरवरी को वाल्मिकी नगर के लौरिया आ रहे हैं। जिसको लेकर गांव में भाजपा के आला नेताओं ने गांव में डेरा डाल दिया है। जहां गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा यहां की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं। वही आज पश्चिम चंपारण के सिरिसिया गांव पहुंचे विजय सिन्हा ने लोगों को गृह मंत्री की सभा में आने का आमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी बड़े और छोटे नेता कार्यकर्ताओं से गांव गांव घूम कर मिल रहें है और उन्हें आमंत्रित कर रहे है। विजय सिन्हा ने इस दौरान वहा उपस्थित ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा की जेपी के नाम पर पहला पेंशन लेने वाला व्यक्ति लालू यादव और नीतीश कुमार है। जेपी के सपनो को ये लोग कुचल दिया है। क्या इन्हे अधिकार है जेपी सेनानी का पेंशन लेने का। इनलोगो से पेंशन की सभी राशि की वसूली होनी चाहिए। यह लोग जेपी के आंदोलन में शामिल लोगों का अपमान कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी जवानी उस आन्दोलन के लिए कुर्बान कर दी।
सत्ता के लिए तेजस्वी यादव के द्वारा किए गए आपमानो को भूल गए सीएम नीतीश
विजय सिन्हा ने कहा की लोकनायक जयप्रकाश नारायण तानाशाही प्रवृती कौंग्रेस, परिवारवाद व हिटलरशाही के विरुद्ध लड़ाई लड़ी थी। नीतीश कुमार लालू के जंगल राज के विरुद्ध लड़ाई लड़ बिहार के मुख्यमंत्री बने और आज यह नीतीश कुमार उर्फ कुर्सी कुमार उसी के साथ तालमेल कर सरकार बना पुन: जंगल राज कायम कर रहे है बिहार को फिर से उसी के जंगल राज मे धकेलने का काम कर रहे है। नीतीश कुमार यह भूल गए यह वही तेजस्वी यादव हैं, जिन्होंने कभी उनको बेशर्म, कुर्सी कुमार, पलटूराम और न जाने क्या क्या कहकर पुकारा है। लेकिन कुर्सी के लिए उन्होंने जनता के साथ धोखा कर दिया और उन लोगों के साथ जाकर मिल गए।

About Post Author

You may have missed