February 15, 2026

लालगंज से कल निर्दलीय नामांकन दाखिल करेंगे मुन्ना शुक्ला,समर्थकों में अभूतपूर्व उत्साह

पटना।लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला कल लालगंज विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे।मुन्ना शुक्ला के द्वारा निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान से लालगंज के राजनीतिक समीकरण बदल से गए हैं। मुन्ना शुक्ला पिछली बार महागठबंधन के उम्मीदवार थे, मगर चुनाव हार गए थे। इसके पूर्व भी मुन्ना शुक्ला वर्ष 2000, फरवरी 2005 अक्टूबर 2005 तीन बार लालगंज से विधायक रह चुके हैं। 2010 में बृज बिहारी हत्याकांड में सजायाफ्ता होने के कारण मुन्ना शुक्ला की पत्नी अन्नू शुक्ला ने लालगंज से विधानसभा की कमान थामी थी तथा जदयू के टिकट पर जीत हासिल की थी।वर्ष 2014 में मुन्ना शुक्ला हत्याकांड के मामलों में कोर्ट से बरी हो गए थे।इस दफे मुन्ना शुक्ला जदयू में थे मगर लालगंज विधानसभा भाजपा में चले जाने के कारण राजग से उन्हें टिकट नहीं मिला। पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला ने बताया कि उनके साथ धोखा हुआ है। उन्होंने कहा कि धोखा सिर्फ उनके साथ नहीं बल्कि लालगंज की आम- आवाम के साथ हुआ है।उन्होंने कहा कि लालगंज की आवाम के चलते उन्हें निर्दलीय मैदान में उतरना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि पूरी लालगंज की जनता उनके साथ है। उन्होंने कहा कि लालगंज से मुन्ना शुक्ला नहीं लालगंज का बेटा लड़ रहा है और लालगंज की जनता भली-भांति जानती है कि इस क्षेत्र से अपने बेटे को उन्हें किस प्रकार विजयी बनाना है।मुन्ना शुक्ला ने विभिन्न माध्यमों से अपने सभी समर्थकों से कल नामांकन के दौरान उपस्थित रहने का आवाहन किया है।

You may have missed