पंजाब की एक कंपनी में विस्फोट होने से पूर्णिया के दो मजदूरों की गई जान, परिवार में पसरा मातम

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया के तीन मजदूर पंजाब में हादसे का शिकार हो गए हैं। पंजाब के गोविंदपुर में एक कंपनी में अचानक हुए विस्फोट की चपेट में आने से पूर्णिया के 2 मजदूर की मौत हो गई वहीं एक मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया है। मृतक की पहचान रुपौली थाना क्षेत्र के टीकापट्टी पांचू टोला निवासी चंदन शर्मा के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मृतक का नाम मोधी मंडल है। जैसे ही इनके मौत की खबर मिली, पूरे इलाके में मातम छा गया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी हादसे में झुलसे मनजीत मंडल की पत्नी अलका देवी ने फोन से परिजनों को दी। बताया जा रहा है कि पूर्णिया के रूपौली थाना क्षेत्र के दर्जनों मजदूर पंजाब में मजदूरी करते हैं। मृतक चंद्र शर्मा के पिता मंत्र लाल मंडल को जैसे ही पुत्र की मौत की जानकारी मिली परिजनों पर कहर टूट पड़ा। चंदन अपने परिवार का इकलौता पुत्र था जो प्रदेश में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था।

You may have missed