PATNA : बख्तियारपुर में घर में सो रहे लेबर कॉन्ट्रेक्टर की गोली मारकर हत्या, दहशत
बख्तियारपुर। पटना के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में मंगलवार की रात घर में सो रहे लेबर कॉन्ट्रेक्टर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक को कुल दो गोली मारी गई। एक उसके कान के ऊपर सिर में और दूसरा सीना के पास। लेकिन आश्चर्य की बात है कि इतनी बड़ी वारदात हो गई और किसी ने कोई आवाज तक नहीं सुनी।
मृतक के परिजनों के अनुसार, मृतक धीरेन्द्र कुमार लेबर कॉन्ट्रैक्टर का काम करता था। वह बीती रात अपने घर में सो रहा था। तभी रात 3 बजे के आसपास धीरेन्द्र को तीन की संख्या में आए लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इधर घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे बख्तियारपुर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बाढ़ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मामले की छानबीन शुरू कर दी है और परिजनों के बयान की इंतजार कर रही है।
थानाध्यक्ष के अनुसार, जब तक मृतक के परिजनों का लिखित बयान नहीं आता तब तक कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है।


