September 16, 2025

PATNA : राजा बाजार स्थित मनसा पूरण देवी साई शिव कृपा मंदिर में हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी, जय कन्हैया लाल के जयकारो से गूंज उठा मंदिर

पटना। बिहार की राजधानी पटना कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। बता दे की राजधानी पटना में राजा बाजार स्थित मनसा पूरण देवी साई शिव कृपा मंदिर में धूम धाम व हर्षो उल्लास के साथ भगवन कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। वही जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर साईं बाबा के विशेष पूजा अर्चना भी किया गया। वही बता दे की सुबह से ही भक्तों का आना जाना लगा रहा और मध्य रात्रि को जय कन्हैया लाल की मदना गोपाल की जयकारो से गूंज उठा। वही मंदिर के अध्यक्ष मंयक भूषण पाठक, उपाध्यक्ष मिता देवी, सचिव अरविंद कुमार और कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार ने लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी पर लोगों को बधाई दी।

वही इस अवसर पर राजा बाजार स्थित मनसा पूरण देवी साई शिव कृपा मंदिर का विशेष तौर पर भव्य रूप से सजाया गया। बता दे की जन्माष्टमी हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। वही जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। वही जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है। वही इस दिन महिला और पुरुष व्रत रखते हैं और लड्डू गोपाल को तरह-तरह का भोग चढ़ाया जाता है।

You may have missed