February 15, 2026

कौन बनेगा उपमुख्यमंत्री..भाजपा के बड़े नेता खामोश,तारा किशोर प्रसाद चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के उपरांत आज राजग के विधायक दल के चुने गए नेता नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।कल नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।साथ ही अभी तक उप मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार है।इधर भाजपा विधायक दल के नेता के पद पर कटिहार के विधायक तारा किशोर प्रसाद को चुन लिया गया है।तारा किशोर प्रसाद चौथी बार कटिहार विधानसभा से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। साथ ही रेणु देवी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।रेणु देवी बेतिया से बिहार विधानसभा चुनाव जीतकर सदन में पहुंची है।अभी तक नीतीश कुमार के कैबिनेट में भाजपा की ओर से कौन उप मुख्यमंत्री बनेगा इस पर सस्पेंस बरकरार है।दरअसल कुछ लोग अभी भी सुशील मोदी के उप मुख्यमंत्री बने जाने का दावा कर रहे हैं।मगर अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा भाजपा के किसी बड़े नेता के द्वारा नहीं की गई है।यहां तक कि आज राजग विधानमंडल दल के बैठक में पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने भी डिप्टी सीएम के कुर्सी पर कौन बैठेगा इसका खुलासा नहीं किया। इधर भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद तारा किशोर प्रसाद के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है।भाजपा सूत्रों ने बताया कि आप शाम तक स्पष्ट हो सकेगा कि भाजपा की ओर से उप मुख्यमंत्री पद की शपथ कौन लेगा।

You may have missed