February 17, 2026

किसानों को मिले समुचित राहत-पूर्व सांसद डॉ जगदीश शर्मा के पहल पर डीएम ने की कार्रवाई

जहानाबाद।जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ जगदीश शर्मा ने असमय हुए बरसात एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों को हुए भारी नुकसान पर गहरी चिंता जताते हुए सरकार से तुरंत राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।पूर्व सांसद डॉ जगदीश शर्मा ने कहा कि असमय हुए भारी बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है।लगातार बारिश ने खेतों में लगे रबी फसलों को बुरी तरह से तबाह कर दिया है।उन्होंने कहा कि सरकार को एक-एक किसान को हुए क्षति का सही आकलन कर राहत उपलब्ध कराना नितांत जरूरी है।पूर्व सांसद ने कहा कि कृषि विभाग किसानों को हुई क्षति का गलत आकलन कर विभाग को गुमराह कर रहा है।इस मामले को लेकर पूर्व सांसद ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर कहा कि इस मसले पर स्वयं पहल करके किसानों को समुचित मुआवजा दिलाएं।उन्होंने जहानाबाद के डीएम नवीन कुमार को बताया कि किसानों को हुई क्षति का समुचित आकलन नहीं किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने इस संबंध में मातहत विभाग को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

You may have missed