क्रिकेटर कीर्ति आजाद को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की कमान, बिहार में हर्ष का माहौल
पटना। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित के निधन के बाद खाली हुए अध्यक्ष पद पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भागवत झा आजाद के पुत्र एवं कांग्रेस नेता वह क्रिकेटर कीर्ति आजाद को दिल्ली कांग्रेस की कमान सौंपी है। बिहार प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी नीरज कुमार कसेरा ने बताया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्रीमती शीला दीक्षित के निधन के बाद से यह पद खाली चल रही थी। इसके लिए कई दावेदारों के नाम आगे आए थे परंतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कीर्ति आजाद के नाम पर मुहर लगाई। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भागवत झा आजाद के पुत्र, पूर्व क्रिकेटर व पूर्व सांसद कीर्ति आजाद को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा के साथ ही बिहार में हर्ष का माहौल है। वही कीर्ति झा आजाद को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कसेरा ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी, कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग बधाई दिया है।


