गोपालगंज में दहेज के लिए शादी के चार महीने बाद बहु को मार डाला, डेढ़ लाख रुपये नही देने पर हुई हत्या

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले से दहेज के लिए दुल्हन की हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शादी के मात्र 4 महीने बाद ही दहेज में रुपए कब मिलने पर नई नवेली दुल्हन को पति समेत उसके ससुराल वालों ने मार डाला। बताया जा रहा है कि मरने वाली 4 माह की प्रेग्नेंट थी। मृतका की पहचान सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते 9 मई को उसकी शादी हुई थी। नगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी बृजेंद्र साह, पिता राधेश्याम शाह के साथ सोनी की शादी हुई थी। शादी के समय से ही डेढ़ लाख दहेज के रुपए की मांग की जा रही थी। सोनी के पिता दूधनाथ साह इसे देने में से इनकार थे। सोनी का मायका गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना अंतर्गत बिशनपुर गांव में है। दूधनाथ साह ने शादी में अपनी क्षमता के अनुसार नगद और सामान दिया था। आगे के रुपए देने के लिए कोई तैयार नहीं थे। महज डेढ़ लाख के लालच में मंगलवार की रात सोनी की जान ले ली गई।

वही मायके वालों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस ने दहेज पीड़िता सोनी सास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया है कि आरोपियों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक महिला की गिरफ्तारी हुई है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। वही सोनी की हत्या से उसकी मां भाई और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।

About Post Author

You may have missed