खगड़िया में जज के अंगरक्षक ने खुद को गोली मार सुसाइड किया,पुलिस जांच में जुटी

पटना।प्रदेश में जारी लॉकडाउन के बीच खगड़िया में एक अवर न्यायाधीश के अंगरक्षक के रूप में तैनात पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया।सुसाइड करने वाला पुलिसकर्मी बतौर अंगरक्षक एडीजे -1 के पास तैनात था।घटना के बारे में बताया जाता है कि बिरजू तांती नाम का पुलिसकर्मी जो कि अवर न्यायाधीश का बॉडीगार्ड था।उसने पुलिस लाईन स्थित सरकारी आवास में ही खुद को गोली मार ली।गोली की आवाज सुनते ही आसपास भगदड़ मच गई।उसे बचाने के लिए आसपास के लोग दौड़ते हुए गए।उसके साथ ही उसे उठाकर अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया।इस संबंध में पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के उपरांत ही घटना के पीछे की जानकारी का खुलासा हो सकेगा।उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन की अवधि में इस तरह सुसाइड की घटनाएं बढ़ती जा रही है।हालांकि इस पुलिसकर्मी ने सुसाइड क्यों किया।इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।पुलिस के मुताबिक बिरजू तांती बेगूसराय जिले का रहने वाला था।

You may have missed