जननायक कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न की उपाधि : NCP

पटना। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यालय में सोमवार को पार्टी के प्रदेश संयोजक राणा रणवीर सिंह के नेतृत्व में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी आयोजित कर जननायक के विचारों पर प्रकाश डाला गया। गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री राणा रणवीर सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की सादगी उनकी सबसे बड़ी पहचान थी। उन्होनें कभी भी अपने मुख्यमंत्री होने का घमंड नहीं किया। उनकी दिनचर्या आमलोगों की तरह शुरू होती थी। श्री राणा ने आगे कहा कि कर्पूरी ठाकुर के इन्हीं सब बातों से आज समाज को सीख लेने की जरूरत है। श्री राणा ने भारत सरकार से जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न प्रदान करने की मांग भी की।
विचार गोष्ठी को पूजा सिंह, वीरेन्द्र सिंह छोटू, संजय कुमार ओझा, पीएन राय, इरफानुल हक, अरविंद कुमार, डॉ. एम भारती, संजय कुमार, राकेश कुमार रंजन, रंजीत यादव, विनोद कुमार, अनिल कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह आदि नेताओं ने संबोधित किया।

You may have missed