फतुहा-बाढ़ में मनायी गयी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

फतुहा। सोमवार को स्थानीय वाणी पुस्तकालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सामाजिक सेवा में उनके दिए गए योगदानों की चर्चा की गई। कार्यकर्ताओ ने अपने सामाजिक जीवन को सफल बनाने के लिए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता शिवपूजन प्रशांत, दयानंद यादव, श्याम नंदन यादव, धर्मवीर गोप, मनोज यदुवंशी, मृत्युंजय यादव, भोला सिंह, निशांत यादव, दीना यादव, लाला सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
बाढ़ में मनाई गई जननायक की जयंती
राजद के संगठन जिला कार्यालय बाढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती राजद जिलाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में मनाई गई। इस अवसर पर राजद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कर्पूरी ठाकुर के तस्वीर पर फूल-माला अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर परशुराम प्रसाद, भाई प्रकाश उर्फ मो. मुन्ना, आलोक कुमार सिंह, महेश यादव, रविरंजन सोलंकी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed