February 17, 2026

कारगिल विजय दिवस : पटना में कारगिल चौक पर दी गई जवानों को श्रद्धांजलि, सीएम समेत कई रहे मौजूद

  • श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्यपाल और डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद
  • कारगिल युद्ध में रेजीमेंट ने लहराया था बहादुरी का परचम, मिले थे 28 वीरता पुरस्कार

पटना। देश भर में 26 जुलाई कारगिल दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पटना के कारगिल चौक स्मृति पार्क में वर्षगांठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बिहार झारखंड के कमांडिंग जनरल विशाल अग्रवाल पुष्प देकर शहीद जवान को सलाम श्रद्धांजलि दिया। वहीं इस दौरान सीएम नीतीश समेत राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। आज के दिन ही भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच 1999 में कारगिल युद्ध लड़ा गया था। जो लगभग 7 दिनों तक चला। जहां 26 जुलाई के दिन इसका अंत हुआ था।इसलिए 26 जुलाई को कारगिल दिवस मनाया जाता है। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान में भारत भर मे कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों के बलिदान और शौर्य को देशवासी याद करते हैं। इस युद्ध में भारतीय सेनाओं ने अपने अदम्य साहस का परिचय दिखाते हुए विजय प्राप्त किया था। 3 मई 1999 से 26 जुलाई 1999 तक यह युद्ध चला था जब भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के कारगिल में पाकिस्तानी सेना को शिकस्त दी थी। लेकिन इस युद्ध में भारतीय सेना ने अपने 527 जवानों को खोया था। जबकि 1363 जवान बुरी तरह घायल हो गए थे। भारतीय जवानों ने युद्ध में अपने खून की आखरी कतरा तक को निछावर कर दिया था। वह इस जवानों की जांबाज और शौर्य की कहानियों को आज भी पूरा देश भर में याद कर शहीदों को नमन किया जा रहा है।
बिहार रेजीमेंट को मिले थे 28 वीरता पुरस्कार
करीब 66 दिनों तक चले कारगिल युद्ध में अग्रिम पंक्ति में पहला बलिदान बिहार रेजीमेंट प्रथम बटालियन के मेजर एम। सरावनन और उनकी टुकड़ी में शामिल नायक गणेश प्रसाद यादव, सिपाही प्रमोद कुमार, सिपाही ओम प्रकाश गुप्ता और हवलदार हरदेव सिंह ने दिया था। नायक शत्रुघ्न सिंह दुश्मनों की गोली लगने के बाद 11 दिनों बाद मृत्यु को पराजित कर अपने देश की जमीन पर वापस लौटे थे। कारगिल युद्ध में बिहार रेजीमेंट की प्रथम बटालियन को 28 वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें चार वीर चक्र और छह सेना मेडल के साथ बैटल आनर आफ बटालिक और थिएटर आनर आफ कारगिल का सम्मान शामिल है। करगिल युद्ध में शहीद कैप्टन गुरजिंदर सिंह सूरी को मरणोपरांत महावीर चक्र से, तो मेजर मरियप्पन सरावनन को मरणोपरांत वीरचक्र से सम्मानित किया गया। पटना के गांधी मैदान के पास कारगिल चौक पर कारगिल युद्ध में शहीद 18 जांबाजों की शहादत की याद में स्मासरक बनाया गया है।

 

You may have missed