बिहार के लड़के-लड़कियों ने कराटे में जीता गोल्ड, किया सम्मानित

पटना सिटी (आनंद केसरी)। झारखंड ओपेन कराटे चैंपियनशिप में बिहार के लड़के-लड़कियों की टीम ग्रुप लाइट में गोल्ड जीता है। इस प्रतियोगिता में झारखंड, यूपी, बंगाल, उड़ीसा और आसाम की टीम को हराते हुए लड़कियों ने 11 हजार और उनके कोच सेंसाई राम शिव कृष्णा को 5100 रुपया प्रदान किया गया। लड़कों को 21 हजार और उनके कोच सेंसाई प्रवीण कुमार को 5100 की राशि मिली। पुरस्कार वितरण झारखंड के महासचिव सिहान केके सिंह और आईजी अमोल विष्णुकांत होमकर ने प्रदान किया। गोल्ड : आर्य, मृत्युंजय श्रीवास्तव, अनन्या, राजवीर, सिल्वर : आराध्या, श्रुति, नेहा साह, मनीषा, सौरव। ब्रॉन्ज : राजीव कुमार खत्री, श्रेया, स्वाति, स्नेहा और आराध्या है। राज्य कराटे संघ ऑफ बिहार के अध्यक्ष सिहान अभय कुमार अतुल, महासचिव सिहान पंकज कावली और कोषाध्यक्ष सूरज कुमार ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

About Post Author

You may have missed