February 25, 2026

सुपौल में पैसे नही दिए तो कलयुगी बेटे ने पिता को मार डाला; वारदात के बाद हुआ फरार, परिवार में पसरा मातम

सुपौल। बिहार के सुपौल में कलयुगी बेटे ने अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी और उसके बाद फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है,वहीं मृतक की बेटी एवं परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या की यह वारदात जिले के राजेश्वरी ओपी क्षेत्र के ग्वालपाड़ा वार्ड 8 बौंचाहा चौक के समीप की है।यहां एक कलयुगी बेटे ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है। उसने अपने ही पिता को धारदार हथियार से काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया है और मौके से फरार हो गया है।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया की मृतक वशिष्ठ मेहता गांव में ही पड़ोस से दूध लेकर घर लौट रहे थे तभी रास्ते में उसका पुत्र अजय मेहता उसे घेर लिया और धारदार हथियार दबिया से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। अजय मेहता ने बेरहमी से अपने पिता पर कई प्रहार किया जिससे वशिष्ठ मेहता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक वशिष्ट मेहता ने हाल के दिनों में जमीन बेचा था जिसको लेकर उसके पुत्र अजय मेहता अपना हिस्सा मांग रहा था और दोनो में तनातनी चल रही थी। इसी बीच अजय ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी।

You may have missed