बिहार में जंगलराज रिटर्न, कोर्ट में पेशी के लिए आए कैदी को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

सहरसा। बिहार में बदमाशों का मनोबल 7वें आसमान पर है। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बता दे की बिहार के सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां कोर्ट में पेशी के दौरान एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बताया जा रहा है की बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बता दे की अपराधियों ने पेशी के लिए आए कैदी को 3 गोली मारी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। कोर्ट में मर्डर की घटना जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वही इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस फिलहाल इलाके में लगे CCTV फुटेज को खंगालने में जुटी है। पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी है। वही इस घटना के बाद इलाके में गश्ती और सघन जांच अभियान तेज कर दी गयी है। वही मृतक की पहचान प्रभाकर कुमार के रूप में हुई है। जो हत्या के जुर्म में सहरसा मंडल कारा में बंद था। वही इस घटना की सूचना मिलते ही सहरसा SP लिपि सिंह पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। प्रभाकर कुमार को किसने और क्यों मारा इसका पता अभी नहीं चल सका है। हालांकि मौके से एक शख्स को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

You may have missed